जिन विद्यार्थियों ने अपनी 10वीं और 12वीं PCM subject से पास आउट किया है, वह पॉलिटेक्निक में एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए पहले उन्हें POLYCET, DCECE, JEXPO जैसे Entrance Exam क्लियर करने पड़ते हैं। कुछ प्राइवेट कॉलेज है जो आपको मेरिट के आधार पर भी एडमिशन दे देते हैं।
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि अगले साल यानी 2025 में कौन-कौन सी स्टेटस में कब-कब पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम लिए जा रहे हैं तो इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़ें। इस लेख में हम Polytechnic Entrance Exam 2025 के बारे में, Eligibility Criteria के बारे में और इस जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करेंगे। तो चलिए लेख को शुरू करते हैं-
Polytechnic Entrance Exam क्या है?
अगर कोई विद्यार्थी पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं तो उन्हें एडमिशन लेने के लिए पहले पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है अर्थात पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए पॉलिटेक्निक Entrance Exam State Wise Conduct करवाया जाता है। जो छात्र इस Entrance एग्जाम को पास कर लेते है वह पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।
भारत में करवाये जाने वाले Polytechnic Courses
भारत पॉलीटेक्निक में दो तरह के कोर्स करवाए जाते हैं :- Engineering Course और Non Engineering Course. आपकी जानकारी के लिए हमने यहाँ पर Courses की List भी दी है :-
- सिरेमिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- फैशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- कला एवं शिल्प में डिप्लोमा
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- इंस्ट्रुमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- आईटी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में डिप्लोमा
- इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- इंटीरियर डेकोरेशन में डिप्लोमा
- खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा
- डेयरी प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- पावर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- डिप्लोमा इन एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग
- पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- धातुकर्म इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- मोटरस्पोर्ट इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- जेनेटिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- प्लास्टिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- पर्यावरण इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
पॉलिटेक्निक के लिए Eligibility Criteria
अगर आप पॉलीटेक्निक में प्रवेश पाना चाहते हैं तो उसके लिए निम्न Eligibility Criteria होना जरूरी है :-
- छात्र का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है।
- विद्यार्थी के 10वीं या 12वीं में कम से कम 40% अंक होने चाहिए।
- कैंडिडेट भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- Physics, Chemistry, Maths और English की जानकारी होना ज़रूरी है।
Polytechnic Tentative Entrance Exams 2025 की लिस्ट
अगले साल यानि 2025 मे, भारत में अलग-अलग स्टेट में अलग-अलग समय पर पॉलिटेक्निक Entrance Exam होने हैं। अगर आप पॉलिटेक्निक में Admission लेना चाहते हैं तो आपको यह Entrance Exam Clear करना होगा।
हालांकि कुछ ऐसे प्राइवेट कॉलेज भी है जो मेरिट के आधार पर भी Admission देते हैं, पर अधिकतर कॉलेज में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर ही मिलती है। तो आइये, टेबल के माध्यम से पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2025 और Tentative Registration Date के बारे में जाने।
Entrance Exam | Registration Dates 2025 | Exam Date 2025 |
AP POLYCET 2025 | February 20 to April 5, 2025 | April 27, 2025 |
Assam PAT 2025 | April 10 to May 8, 2025 | June 18, 2025 |
Delhi CET 2025 | Third to Fourth week of May 2025 | Third Week of June 2025 |
HP PAT 2025 | March 28, 2025 to April 30, 2025 | May 19, 2025 |
JEECUP 2025 | January 8 to March 4, 2025 | March 16 to 22, 2025 |
JEXPO 2025 / VOCLET 2025 (West Bengal) | February 23, 2025 to May 31, 2025 | June 2025 |
Jharkhand PECE 2025 | February 21, 2025 – March 21, 2025 | April 7, 2025 |
APJEE 2025 (Arunachal Pradesh) | March 1 to May 20, 2025 | June 2, 2025 |
DCECE 2025 (Bihar) | April 12 to May 11, 2025 | June 22, 2025 |
CG PPT 2025 | Till April 7, 2025 | June 23, 2025 |
TS POLYCET 2025 | February 15 to April 22, 2025 | May 24, 2025 |
Uttarakhand JEEP 2025 | January 20, 2025 to April 15, 2025 | June 7, 2025 |
Polytechnic के लिए Entrance Exam Application कैसे भरे?
हर स्टेट में अलग-अलग समय पर पॉलीटेक्निक के एंट्रेंस एग्जाम लिए जाते हैं। हर राज्य में पॉलिटेक्निकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन Process मे हल्का-फुल्का बदलाव हो सकता है अन्यथा हर State मे आवेदन करने के लिए लगभग एक ही प्रक्रिया रहती है। यहां पर हम आपको फॉर्म भरने का प्रोसेस बताने वाले है:-
Step 1 : सबसे पहले एग्जाम करवाने वाले बोर्ड की वेबसाइट पर Visit करें या मान लीजिए कि आप हिमाचल प्रदेश में पॉलिटेक्निकल Entrance Exam देना चाहते हैं तो आप गूगल पर जाकर Simply हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निकल Entrance Exam Search करे और Top पर दिख रही वेबसाइट पर क्लिक कर दे।
Step 2: जब आप लिंक पर क्लिक करेंगे तो वहां Form खुलेगा जिस पर आपको अपना पर्सनल डिटेल डालनी होगी। जिसमें नाम, माता-पिता का नाम, पहचान का प्रकार, पहचान संख्या, जन्म की तारीख, लिंग और अपनी Contact Detail यानी Address, Email Id, मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
Step 3: सारी डिटेल डालने के बाद आपको एक यूनिक आईडी मिलेगी जिसका उपयोग भविष्य में आप Login करने के लिए कर सकते हैं।
Step 4: रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आप अपना Exam Centre चुने।
Step 5: नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट को स्कैन करके रखें और उसे अपलोड कर दे।
Step 6: इसके बाद अपनी रजिस्ट्रेशन फीस भरे।
Step 7: इस तरह से आपका एप्लीकेशन भरने का प्रोसेस पूरा हो जाएगा। आप अपनी कन्फर्मेशन के लिए पेज का प्रिंट आउट ले लें।
Polytechnic Entrance Exam के लिए ज़रूरी दस्तावेज
पॉलीटेक्निक के लिए एप्लीकेशन भरते समय निम्न डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है :-
- Colored Passport Size Photo
- Sign की फोटो
- 10th की Marksheet
- Caste Certificate
- विकलांगता का Certificate
- Fees Pay करने के लिए Debit और Credit Card
निष्कर्ष
दोस्तों, आपने इस लेख में Polytechnic Entrance Exam के बारे में जानकारी हासिल की है। उम्मीद करते है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए मददगार साबित होगी। इस से संबंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।