पॉलिटेक्निक के बाद Btech कैसे करें ? | Polytechnic Ke Baad Btech Kaise Kare

Polytechnic Ke Baad Btech Kaise Kare

पॉलिटेक्निक करने के बाद कई छात्र इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ही अपना कैरियर आगे बढ़ना चाहते हैं और इसके लिए वे B.tech की डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं। क्योंकि B.tech बैचलर आफ टेक्नोलॉजी की एक ग्रेजुएशन डिग्री होती है, जो की पॉलिटेक्निक की तुलना में ज्यादा मायने रखती है। लेकिन छात्रों को यह जानकारी नहीं है कि Polytechnic Ke Baad Btech Kaise Kare या polytechnic ke baad btech kitne saal ka hota hai? 

छात्रों के मन में पॉलिटेक्निक के बाद B.tech करने को लेकर कई सारे प्रश्न है, जिसका जवाब आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे। इस ब्लॉग में हम विस्तार से बताएंगे कि Polytechnic Ke Baad Btech Kaise Kare और इसके लिए आपके पास कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं। आइये लेख को शुरू करें। 

पॉलिटेक्निक के बाद B.tech कितने साल का होता है? | Polytechnic ke baad Btech kitne saal ka hota hai? 

तो सबसे पहले हम आपको बता दें कि अगर आपने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पूरा कर लिया है और उसके बाद आप B.tech में एडमिशन लेना चाहते हैं तो इसके लिए एक अलग प्रावधान है जिसे B.tech in Lateral Entry कहा जाता है। 

Read More
Polytechnic College ki Fees Kitni Hoti hai

B.Tech in Lateral Entry का मतलब है कि आपको डायरेक्ट B.tech की दूसरे वर्ष में एडमिशन मिल जाता है। तो अगर आप पॉलिटेक्निक करने के बाद B.tech करना चाहते हैं तो आपको केवल 3 साल का B.tech करना पड़ेगा, जबकि रेगुलर B.tech 4 साल का होता है। 

Polytechnic Karne ke bad B.tech करने के लिए योग्यता 

तो लिए अब हम उन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को जानते हैं जिसे आपको पूरा करना होगा अगर आप Polytechnic ke bad B.tech करना चाहते हैं :

  • आपके पास मान्यता प्राप्त कॉलेज द्वारा इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए। 
  • आपके डिप्लोमा में न्यूनतम अंक 50% से 60% के बीच होना चाहिए। हालांकि कॉलेज के अनुसार यह अंक कम या ज्यादा भी हो सकते हैं। 
  • कॉलेज में B.tech में एडमिशन के लिए आपको Lateral Entrance Exam भी देना पड़ सकता है। 

पॉलिटेक्निक के बाद B.tech कैसे करें?

तो लिए अब हम विस्तार से समझते हैं कि पॉलिटेक्निक के बाद B.tech में एडमिशन लेने के लिए आपको क्या कदम उठाने होंगे। 

पॉलिटेक्निक करने के बाद B.tech में एडमिशन लेने के लिए आपको आमतौर पर एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करना पड़ता है। कई एंट्रेंस एग्जाम राज्य सरकार द्वारा लिए जाते हैं और कई एंट्रेंस एग्जाम कॉलेज द्वारा खुद आयोजित भी किए जाते हैं। 

इनमें से कुछ प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम के नाम इस प्रकार हैं: 

  1. Uttar Pradesh State Entrance Examination (Paper 6 for B.Tech Lateral Entry)
  2. KIIT University Lateral Entry Entrance Examination
  3. Kerala University Lateral Entry Exam
  4. Punjab Technical University Lateral Entry Entrance Test (PTU LEET)
  5. West Bengal University Joint Entrance Exam for Lateral Entry (JELET)
  6. MIT-Manipal BE Lateral Entry Entrance Exam
  7. Mumbai University Lateral Entry Entrance Examination
  8. Calicut University Lateral Entry Entrance Exams
  9. Delhi Technical University Lateral Entry Entrance Examination
  10. LPU NEAT (National Engineering Aptitude Test)
  11. UKSEE B.Tech (Lateral Entry) Entrance Exam
  12. Guru Gobind Singh Indraprastha University (LEBTECH)
  13. Lateral Entry Entrance Test LEET

अब अगर आप एंट्रेंस एग्जाम पास कर लेते हैं तो आपको अपने पसंदीदा कॉलेज का चयन करना होगा। जिसमें आपको यह ध्यान रखना है कि आप जो भी ट्रेड चुनना चाहते हैं वह उसे कॉलेज में मौजूद हो। और साथ ही कॉलेज में अनुभवी और योग्य शिक्षक उपलब्ध हो। 

कॉलेज का चयन कर लेने के बाद अब आपको उसे कॉलेज में एप्लीकेशन भरना होगा। तो कई कॉलेज ऑनलाइन एप्लीकेशन भी स्वीकार करती है और कुछ कॉलेज ऑफलाइन एप्लीकेशन स्वीकार करती है। 

तो आपने जिस भी कॉलेज में चयन किया है जब आप वह सीट बुक कर लेते हैं तो अब आपको B.tech की फीस भर कर कॉलेज में एडमिशन लेना होता है। 

कुछ इस प्रकार से आप पॉलिटेक्निक के बाद B.tech कर सकते हैं। 

Read More
10 ke Baad Polytechnic mei Admission Kaise le
Delhi mei Sarkari Polytechnic college ke List
Delhi mei Sarkari Polytechnic college mei Admission kitni Rank pe Milega

B.Tech Lateral Entry के फायदे | Polytechnic ke baad btech karne ke fayde

  • समय की बचत: पॉलिटेक्निक का ज्ञान होने की वजह से B.Tech के पहले साल के कई विषय आपके लिए आसान हो जाएंगे. इससे आप कम समय में डिग्री पूरी कर सकते हैं।
  • आर्थिक लाभ: एक साल कम पढ़ाई करने से आपकी फीस और रहने का खर्च भी बचता है। 
  • कैरियर में बढ़त: जल्दी डिग्री पूरी करने से आप जल्दी ही नौकरी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। 
  • आत्मविश्वास: पॉलिटेक्निक की पढ़ाई और प्रोजेक्ट का अनुभव आपको B.Tech के दौरान अधिक आत्मविश्वास से पढ़ाई करने में मदद करेगा।

निष्कर्ष 

आज किस लेख में हमने जाना की Polytechnic Ke Baad Btech Kaise Kare और Polytechnic ke baad Btech kitne saal ka hota hai? 

वह छात्र जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए पॉलिटेक्निक के बाद B.tech करना एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि इसके माध्यम से छात्रों को नौकरी मिलना काफी आसान हो जाता है और उनकी सैलरी भी पॉलिटेक्निक की तुलना में ज्यादा बेहतर होती है।

Leave a Comment