आजकल कई सारे छात्र 10 में एवं 12वीं के बाद करियर बनाने के लिए कई टेक्निकल और नॉन टेक्निकल कोर्स की तरफ बढ़ रहे हैं। और ऐसे में ITI एक ऐसी संस्था है जो छात्रों के लिए अच्छा विकल्प बनकर आती है। पर आईटीआई में कई सारे कोर्स होने के कारण छात्र यह नहीं समझ पाते हैं कि iti me kitne trade hote hai, कौन सा ट्रेड उन्हें चुनना चाहिए, इत्यादि।

इसलिए आज के इस लेख में हम आईटीआई कोर्स के बारे में जानेंगे। जिसमें हम समझेंगे कि ITI me kitne trade hote hai और उनसे क्या फायदे हो सकते हैं।
आईटीआई में ट्रेड्स क्या होता है?
आईटीआई एक ऐसी संस्था है जो छात्रों को टेक्निकल या नॉन टेक्निकल शिक्षा प्रदान करते हैं ताकि छात्र जल्दी अपना करियर शुरू कर सके और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। आईटीआई ट्रेड के माध्यम से छात्र कई प्रकार के टेक्निकल या नॉन टेक्निकल क्षेत्र में काम कर सकते हैं।
लेकिन आईटीआई कोर्स में जाने से पहले छात्रों को यही कन्फ्यूजन होता है कि ट्रेड का क्या मतलब है। तो आईटीआई में कोर्सेज को ही ट्रेड्स कहा जाता है। हर ट्रेड एक इंडस्ट्री से जुड़ा होता है जैसे इलेक्ट्रीशियन में बिजली से संबंधित काम मशीनरी इंजीनियरिंग में मशीनों से संबंधित काम कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में कंप्यूटर से जुड़े कार्य इत्यादि।
हर ट्रेड में छात्रों को उसे फील्ड से जुड़ी कुछ खास ट्रेनिंग दी जाती है ताकि छात्र उसे फील्ड में एक्सपर्ट बन सके और अपने करियर की शुरुआत कर सके।
ITI में कितने ट्रेड होते हैं? | iti me kitne trade hote hai
आईटीआई में ट्रेड्स को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है। जिसमें टेक्निकल ट्रेड्स और नॉन टेक्निकल ट्रेड्स शामिल है।
Technical Trades:
इसमें मशीनों उपकरणों या टेक्निकल वर्क से जुड़े कोर्स आते हैं। अगर आपको साइंस या टेक्नोलॉजी में इंटरेस्ट है तो यह कोर्स आपके लिए बेस्ट हो सकता है। लेकिन टेक्निकल ट्रेड्स में जाने के लिए आपके पास साइंस और मैथ का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।
Non-Technical Trades:
नॉन टेक्निकल ट्रेड्स में टेक्निकल चीजों यानी इंजीनियरिंग से संबंधित चीजों की बजाय कस्टमर सर्विस, डिजाइनिंग जैसे फील्ड पर ध्यान दिया जाता है। अगर आप मार्केटिंग, डिजाइनिंग, इत्यादि फील्ड में जाना चाहते हैं तो यह ट्रेड आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि आपका मैथ और साइंस में अच्छा मार्क हो।
इंजीनियरिंग ट्रेड्स: आईटीआई के सबसे पॉपुलर कोर्सेस
- इलेक्ट्रीशियन
- इस कोर्स में आपको बिजली के उपकरणों, वायरिंग और बिजली के सिस्टम्स के बारे में सिखाया जाता है। बिजली विभाग, निर्माण और प्रोडक्शन कंपनियों में इस ट्रेड के लोगों की बहुत डिमांड होती है।
- फिटर
- अगर आपको मशीनों और मशीन के पार्ट्स में इंटरेस्ट है, तो फिटर ट्रेड आपके लिए परफेक्ट है। इसमें मशीनों की असेंबलिंग और मेंटेनेंस से जुड़े काम सिखाए जाते हैं।
- वेल्डर
- वेल्डर ट्रेड में मेटल को जोड़ने के अलग-अलग तरीके जैसे आर्क वेल्डिंग, गैस वेल्डिंग सिखाए जाते हैं। निर्माण और मैन्युफैक्चरिंग में इस फील्ड के लोग बहुत काम आते हैं।
- मशीनिस्ट
- मशीनिस्ट ट्रेड में मशीनों का ऑपरेशन और उनके मेंटेनेंस के बारे में सिखाया जाता है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में इस ट्रेड के लिए ढेर सारे जॉब्स होते हैं।
- टर्नर
- इस ट्रेड में मेटल, लकड़ी और प्लास्टिक के काम के लिए लेथ मशीन का उपयोग सिखाया जाता है।
- मैकेनिक डीजल
- डीजल इंजन के काम, रिपेयर और मेंटेनेंस की ट्रेनिंग इस ट्रेड में दी जाती है। ऑटोमोबाइल कंपनियों में इस ट्रेड के एक्सपर्ट्स की हमेशा मांग रहती है।
नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड्स:
- कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)
- इस कोर्स में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रोग्रामिंग का बेसिक नॉलेज सिखाया जाता है। आईटी और सर्विस सेक्टर में इसके बहुत अच्छे अवसर मिलते हैं।
- ड्रेस मेकिंग
- फैशन और गारमेंट इंडस्ट्री में अगर आपका इंटरेस्ट है, तो ड्रेस मेकिंग ट्रेड आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है। इस कोर्स में कपड़े डिजाइन और सिलाई के बेसिक्स सिखाए जाते हैं।
- फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट
- होटल और रिसेप्शन जैसे कार्यों में करियर बनाना है तो फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट कोर्स से आपको इस फील्ड की सभी जरूरी चीजें सीखने को मिलती हैं।
- हेल्थ सेनिटरी इंस्पेक्टर
- स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कार्यों के लिए यह कोर्स किया जा सकता है। इसमें साफ-सफाई, स्वच्छता और पर्यावरण के बारे में पढ़ाया जाता है।
ITI Trade List
यहाँ हमने कुछ पॉपुलर iti Trade courses की लिस्ट प्रदान की है जिसमे आप देख सकते है की किस ट्रैड में जाने के लिए आपको किन योग्यताओं की आवश्यकता होगी।
क्रमांक | ट्रेड का नाम | अवधि | योग्यता | श्रेणी |
1 | आर्किटेक्चरल असिस्टेंट | 1 वर्ष | दसवीं पास | इंजीनियरिंग |
2 | अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) | 2 वर्ष | दसवीं पास (विज्ञान और गणित) | इंजीनियरिंग |
3 | ड्राफ्ट्समैन (सिविल) | 2 वर्ष | दसवीं पास (विज्ञान और गणित) | इंजीनियरिंग |
4 | ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) | 2 वर्ष | दसवीं पास (विज्ञान और गणित) | इंजीनियरिंग |
5 | इलेक्ट्रीशियन | 2 वर्ष | दसवीं पास (विज्ञान और गणित) | इंजीनियरिंग |
6 | इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक | 2 वर्ष | दसवीं पास (विज्ञान और गणित) | इंजीनियरिंग |
7 | इलेक्ट्रोप्लेटर | 2 वर्ष | दसवीं पास (विज्ञान और गणित) | इंजीनियरिंग |
8 | फिटर | 2 वर्ष | दसवीं पास (विज्ञान और गणित) | इंजीनियरिंग |
9 | इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक | 2 वर्ष | दसवीं पास (विज्ञान और गणित) | इंजीनियरिंग |
10 | मशीनिस्ट | 2 वर्ष | दसवीं पास (विज्ञान और गणित) | इंजीनियरिंग |
11 | मशीनिस्ट (ग्राइंडर) | 2 वर्ष | दसवीं पास (विज्ञान और गणित) | इंजीनियरिंग |
12 | मैकेनिक (डीजल) | 1 वर्ष | दसवीं पास (विज्ञान और गणित) | इंजीनियरिंग |
13 | वेल्डर | 1 वर्ष | दसवीं पास | इंजीनियरिंग |
14 | कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) | 1 वर्ष | दसवीं पास | नॉन-इंजीनियरिंग |
15 | ड्रेस मेकिंग | 1 वर्ष | आठवीं पास | नॉन-इंजीनियरिंग |
16 | हाउसकीपिंग | 1 वर्ष | दसवीं पास | नॉन-इंजीनियरिंग |
17 | हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर | 1 वर्ष | दसवीं पास | नॉन-इंजीनियरिंग |
18 | सॉफ्ट स्किल्स (बेकिंग एंड कन्फेक्शनरी) | 1 वर्ष | दसवीं पास | नॉन-इंजीनियरिंग |
ITI करने के फायदे क्या हैं?
- कम समय में स्किल्स
- आईटीआई कोर्स आमतौर पर 6 महीने से 2 साल तक का होता है, जिससे कम समय में ही स्किल्स सीखकर आप काम के लिए तैयार हो जाते हैं।
- कम खर्च में बेहतर पढ़ाई
- आईटीआई कोर्सेस की फीस दूसरी पढ़ाई के मुकाबले बहुत कम होती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स भी इसे आसानी से कर सकते हैं।
- रोजगार के अवसर
- आईटीआई करने के बाद आप सीधे इंडस्ट्री में काम कर सकते हैं। चाहे बिजली का काम हो, मशीन रिपेयर हो या कंप्यूटर का काम, हर जगह स्किल्ड लोगों की मांग होती है।
निष्कर्ष
आज किस डेट में हमने जाना की आईटीआई में कितने ट्रेड्स होते हैं। उम्मीद है कि आईटीआई ट्रेड लिस्ट के माध्यम से आप अपने लिए सही कोर्स का चुनाव कर सकेंगे और अपने रुचि के अनुसार सही फील्ड में करियर की शुरुआत कर सकेंगे। अगर आपको आईटीआई कोर्स या एडमिशन से संबंधित कोई हमें जानकारी की आवश्यकता हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।