Ignou Assignment Front Page for 2025

अगर आप IGNOU से कोई भी एकेडमिक प्रोग्राम (Course) कर रहे हैं, तो आप Assignment लिखने और तैयार करने से पहले उससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें जान लें। यह सभी Candidate के लिए इसलिए भी जानना जरूरी है, ताकि आपकी असाइनमेंट बिना किसी दिक्कत के Approve हो जाए और आप असाइनमेंट के अच्छे नंबर प्राप्त कर पाएं।

IGNOU Students के लिए असाइनमेंट बनाने से पहले IGNOU Assignment Front Page पेज बनाना जरूरी है और बहुत सारे स्टूडेंट होते हैं जिन्हें यह नहीं पता होता कि Front Page कैसे बनाया जाये। 

बहुत सारे स्टूडेंट को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती, जिसके कारण उनके असाइनमेंट के नंबर अपडेट नहीं हो पाते या फिर उनके असाइनमेंट Cancel कर दिये जाते है। इस प्रॉब्लम से बचने के लिए आज हम इस लेख में आपको Ignou Front Page बनाने के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

तो चलिए शुरू करते है।

Ignou Assignment Front Page क्या है ?

IGNOU की कोई भी असाइनमेंट बनाने से पहले उसका Front Page बनाना जरूरी होता है। IGNOU असाइनमेंट में Front Page असाइनमेंट का एक ब्रीफ इंट्रोडक्शन होता है, जिसे पढ़कर स्टूडेंट की ब्रीफ डिटेल और असाइनमेंट के बारे में Evaluator को पता लग जाता है। बहुत सारे स्टूडेंट की यह Query रहती है कि उन्हें front page पर क्या लिखना है। 

जैसा कि आप जानते हैं कि IGNOU के कंसर्न स्टडी सेंटर में इन असाइनमेंट को जमा करवाना पड़ता है और हर subject के लिए असाइनमेंट बनाना जरुरी भी है।

इसीलिए IGNOU असाइनमेंट का Front Page सही होना बहुत जरूरी है। अन्यथा आपकी असाइनमेंट कैंसिल भी हो सकती है या फिर यह भी हो सकता है कि उसके नंबर ऑनलाइन अपडेट ना हो। इसके अलावा Front Page के माध्यम से इवेलुएट करने की प्रक्रिया को और फास्ट बनाया जा सकता है। 

IGNOU Assignment Front Page को कैसे बनाएं ? 

असाइनमेंट बनाते समय स्टूडेंट अक्सर कंफ्यूज रहता है कि Front Page में क्या लिखना चाहिए। यहां पर आगे हमने आपको Front Page में आने वाली सभी जरूरी डिटेल और इनफॉरमेशन दी है जो कि आपको कवर पेज या Front Page में लिखनी चाहिए और दी गई डिटेल Front Page में लिखना जरुरी भी है

  1. Programme Full Name
  2. Course Code
  3. Course Title
  4. Assignment Code
  5. Study Center Code
  6. Session Month & Year
  7. Mobile Number
  8. Enrollment Number
  9. Student Name
  10. Residence Address
  11. Sign
  12. Date

IGNOU Assignment बनाने के लिए जरूरी Instruction .

  1. असाइनमेंट बनाने के लिए A4 साइज पेपर का इस्तेमाल करें और अच्छी गुणवत्ता के पेपर का इस्तेमाल करें। 
  2. एक प्रश्न के उत्तर को कंप्लीट करने के बाद कुछ लाइंस छोड़कर दूसरा प्रश्न शुरू करें। यह इवेलुएटर को कमेंट लिखने के लिए Useful रहता है। 
  3. असाइनमेंट लिखने के लिए Blank पेपर का इस्तेमाल न करें बल्कि Ruled पेपर का Use करें। 
  4. असाइनमेंट लिखने के लिए Black और Blue Pan का इस्तेमाल करें। 
  5. अच्छी राइटिंग भी आपको अच्छे नंबर लाने में मदद करती है। 
  6. असाइनमेंट खुद अपने हाथ से तैयार करें। सिर्फ Handwritten असाइनमेंट Accept की जाती है। 
  7. कंप्यूटर की मदद से अपनी असाइनमेंट तैयार न करें। 
  8. आप किसी भी प्रश्न के उत्तर को कॉपी नहीं कर सकते। 
  9. अगर आपने किसी दूसरे स्टूडेंट की असाइनमेंट कॉपी करके असाइनमेंट बनाई है तो आपकी असाइनमेंट को सेंटर रिजेक्ट कर सकता है। 
  10. सभी subject की असाइनमेंट को अलग-अलग बनाएं। सभी असाइनमेंट को एक ही सेट में ना लिखें। 
  11. पहले प्रश्न लिखकर ही उत्तर लिखें। 
  12. असाइनमेंट का काम पूरा करने पर अपने सभी पेज को एक पेपर फाइल में Arrange करें। 
  13. इसके पास स्टूडेंट अपनी असाइनमेंट को स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर के पास जमा कर दे। 
  14. असाइनमेंट को जमा करने के बाद जमा पर्ची जरूर लें। 

यह ignou की तरफ से दिया गया एक फॉर्मेट है।

IGNOU Assignment Front Page

Leave a Comment